धर्मशाला/कांगड़ा। शुक्रवार देर रात कांगड़ा और चंबा जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल मापी गई है।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र धर्मशाला से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित था। झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है, इसलिए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है