लालगुवाहाटी में आयोजित 19वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के सौरभ शर्मा ने भाग लेते हुए कांस्य पदक जीता है।
असम में हुई इस प्रतियोगिता के 54 किलों भार वर्ग में
पदक जीत कर घर लौटने पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया ।
इस मौके पर हमीरपुर एमेच्योर ग्रैपलिंग संघ के महासचिव श्री संजय राणा जी,वार्ड काउंसलर डॉ सुशील कुमार शर्मा ,बजूरी ग्राम पंचायत उप प्रधान श्री मनोज कुमार व सदस्य श्री पवन कुमार व परिवार सदस्य शामिल रहे।
महासचिव श्री संजय राणा जी ने कहा कि ये बड़े ही हर्ष व गर्व का विषय है कि हमारे जिला से पहले खिलाड़ी है जिन्होंने ग्रैपलिंग में पहला राष्ट्रीय पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का नाम रोशन किया।
उन्होंने सौरभ को बधाई देते हुए कहा कि हमें आशा व विश्वास है कि सौरभ से जिला व प्रदेश के अन्य युवा भी ग्रैपलिंग खेल को अपनाएंगे व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
