धूमल से मिले भाजपा समर्थित विजयी जिला परिषद सदस्य, लिया आशीर्वाद

लहमीरपुर, 7 जून। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा समर्थित विजयी जिला परिषद सदस्यों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता Prem Kumar Dhumal से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ताल वार्ड से सुरेश सोनी, जंगलरोपा वार्ड से सोनी कुमार शर्मा तथा चमनेड वार्ड से रोहित शर्मा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा के नेतृत्व में धूमल के निवास पहुंचे।

 

मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों ने अपनी चुनावी सफलता के लिए प्रो. प्रेम कुमार धूमल और Anurag Thakur का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहरी मंडल महामंत्री तेन सिंह सहित विभिन्न वार्डों के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

 

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि अब जनता के विश्वास को विकास कार्यों के माध्यम से और अधिक मजबूत करना होगा। उन्होंने पंचायतों को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं पंचायती राज योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस दौरान प्रो. धूमल ने सभी विजयी उम्मीदवारों का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की असली परीक्षा चुनाव जीतने के बाद शुरू होती है और उन्हें पारदर्शिता, जवाबदेही तथा विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को केवल औपचारिक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि हमीरपुर में भाजपा की जमीनी मजबूती और संगठनात्मक एकजुटता के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने पूरे कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया, जिसकी चर्चा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!