समाधान समारोह के अंतर्गतमामलों के प्रस्तुतिकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मण्डी, विवेक कायस्थ ने आज यहां बताया कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा “समाधान समारोह” के अंतर्गत मामलों को संदर्भित करने के लिए निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई, 2026 कर दी गई है।

 

उन्होंने सेवाग्रहणकर्ताओं, वादकारियों तथा एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड (एआरओ) को सूचित करते हुए बताया कि इच्छुक वादकारी एवं एआरओ अपने मामलों को समाधान समारोह के अंतर्गत विचारार्थ प्रस्तुत करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध “SAMADHAN SAMAROH” टैब के अंतर्गत दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 है।

 

उन्होंने बताया कि यह समय-विस्तार अधिकाधिक वादकारियों एवं एआरओ को अपने मामले प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने तथा उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिया गया है। उन्होंने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया है कि वे इस विस्तारित अवधि का लाभ अवश्य उठाएं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!