अनुराग सिंह ठाकुर कल पीजीआई सैटेलाइट सेंटर ऊना एवं मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 11 जून 2026 (गुरुवार) को स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थानों का दौरा कर विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति का निरीक्षण करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुराग ठाकुर प्रातः 9:00 बजे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर, ऊना पहुंचकर वहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत वे प्रातः 11:30 बजे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर (जोल सप्पड़) पहुंचेंगे, जहां निर्माणाधीन भवनों एवं अन्य प्रगतिशील विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

 

अनुराग सिंह ठाकुर संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा स्वास्थ्य अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ एवं जनहितकारी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। उन्होंने पूर्व में भी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं उन्नयन के लिए विशेष प्रयास किए हैं और इन परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!