राजपूत महासभा के जिला महासचिव एवं राजपूत कल्याण सभा के जिला अध्यक्ष जोगिंदर ठाकुर तथा सभा के महासचिव अजय सिंह रानोत ने मंगलवार को सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं भी दी गईं।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस विभाग में प्रकाश ठाकुर के लंबे अनुभव का लाभ सुजानपुर क्षेत्र की जनता को मिलेगा और उनके नेतृत्व में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर कार्य करना होगा। इस दिशा में थाना प्रभारी के प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिलने की अपेक्षा है।
वहीं, थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने राजपूत महासभा एवं राजपूत कल्याण सभा के पदाधिकारियों का सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों के सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर दोनों पक्षों ने सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विषयों पर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
