शहीद अंकुश ठाकुर का मनाया शहीदी दिवस  सुशील ठाकुर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद 

उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले कड़ोहता गांव के अमर शहीद अंकुश ठाकुर का शहीदी दिवस मंगलवार के दिन मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। अमर शहीद के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन सेवक सुशील ठाकुर रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद अंकुश ठाकुर हम सभी के दिलों में जिंदा है। देश के लिए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर को हमारा शत-शत नमन है। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोग रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्कूल का परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज रहा था।

बता दें कि सिपाही अंकुश ठाकुर ने जून 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की सेना के साथ हुई हिंसक झड़प में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। अंकुश ठाकुर का जन्म 24 नवंबर 1998 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के अंतर्गत आने वाले कड़ोहता गाँव में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कुमार और माता का नाम उषा देवी है। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में उनके पिता अनिल ठाकुर सहित 3 पंजाब रेजीमेंट के जवानो सहित अन्य मौजूद रहे। सभी ने वीर सपूत की शहादत को दिल से सलाम किया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!