*चंबा के मसरूंड-हमल मार्ग पर बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से एक ही परिबार के सात लोगों की मौत हो गई पुलिस टीम मौके पर।

*हिमाचल के चंबा में मुंडन संस्कार से लौटते समय पूरा परिवार खत्म, चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत*

 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात करीब 2 बजे मसरूंड-हमल सड़क मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण हादसे में वाहन में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं, जबकि अन्य एक व्यक्ति की भी जान गई है।

मुंडन संस्कार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह सभी लोग ग्राम पंचायत कुठेड़ के महल गांव के रहने वाले थे। ये लोग पास के काकड़ोथा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार (धाम) में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग बोलेरो वाहन से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन नियंत्रण खो बैठा और सीधा गहरी खाई में जा गिरा।

रेस्क्यू में आई भारी मुश्किलें

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा, दुर्गम पहाड़ी इलाका और गहरी खाई होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने खुद खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने में मदद की।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटना स्थल पर क्रैश बैरियर नहीं लगे थे। उनका कहना है कि यदि सड़क किनारे सुरक्षा इंतजाम मौजूद होते तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!