केसीसी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने चलाया जागरुकता अभियान

हमीरपुर 20 जून। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की टिक्कर खातरियां शाखा ने आम लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण एवं जमा योजनाओं, पेंशन एवं बीमा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग से अवगत करवाने तथा डिजिटल ठगी से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से नाबार्ड के सहयोग से जागरुकता अभियान आरंभ किया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के गांव घलेड़ा में भी वित्तीय साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान शाखा के प्रबंधक मोहिंद्र चौहान और अन्य अधिकारियों ने गांववासियों को विभिन्न बैकिंग प्रक्रियाओं, ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजनाओं, पेंशन योजना और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान बैंक के अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारी भी दी तथा डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय बताए।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान बबिता कुमारी, उपप्रधान मनोज कुमार, जगदीश चंद, दिनेश कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक ने इस सप्ताह अन्य स्थानों पर भी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति कंजयाण और कृषि सहकारी सभा सिकांदर में आयोजित जागरुकता कार्यक्रमों में उक्त सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों और सदस्यों को कंप्यूटरीकरण के लाभ तथा इसके माध्यम से सहकारी सभाओं के कार्याें में आने वाली दक्षता और पारदर्शिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!