मिरेकल ऑफ माइंड शिविर में विद्यार्थियों को बताए ध्यान और योग के लाभ

हमीरपुर, 22 जून। आकाश इंस्टीट्यूट, हमीरपुर में ईशा फाउंडेशन की ओर से आयोजित “मिरेकल ऑफ माइंड” मेडिटेशन एवं योग शिविर में विद्यार्थियों को ध्यान और योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित उनकी धर्मपत्नी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव और प्रतिस्पर्धा के दौर में ध्यान एवं योग जीवन को संतुलित और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि नियमित ध्यान और योग से मानसिक एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक जीवन में योग और ध्यान को शामिल करें, ताकि स्वस्थ एवं सफल जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।

 

शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ध्यान एवं योग से संबंधित गतिविधियों का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!