राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में नई एसएमसी का गठन, राजेंद्र कुमार शर्मा बने प्रधान

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

बैठक में अभिभावकों ने लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया। सर्वसम्मति से राजेंद्र कुमार शर्मा को समिति का प्रधान तथा श्रीमती अंजना शर्मा को उपप्रधान चुना गया।

 

नवनिर्वाचित प्रधान राजेंद्र कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवार और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और विद्यालय के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विद्यालय, अभिभावकों और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प भी दोहराया।

 

प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने नवनिर्वाचित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि एसएमसी के सहयोग से विद्यालय नई उपलब्धियां हासिल करेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों के अवसर उपलब्ध होंगे।बैठक का समापन विद्यालय हित में सभी सदस्यों द्वारा मिल-जुलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!