विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने अंकिता कालिया और आँचल शर्मा को दी बधाई, बताया क्षेत्र की प्रेरणा

बड़सर विधानसभा क्षेत्र की दो होनहार बेटियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर क्षेत्र, जिला और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने दोनों बेटियों को सम्मानित करते हुए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

गांव जंगल, तहसील ढटवाल निवासी श्री अशोक कालिया की पुत्री अंकिता कालिया का चयन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पुडुचेरी में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। विधायक ने कहा कि यह सफलता अंकिता की कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है तथा पूरे बड़सर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

वहीं, ग्राम करेर की प्रतिभाशाली बेटी आँचल शर्मा ने एम्स द्वारा आयोजित एम.एससी. न्यूक्लियर मेडिसिन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान (AIR-1) हासिल कर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। विधायक ने कहा कि आँचल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प व निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अपने परिवार, क्षेत्र, प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!