JBT भर्ती: 7 जुलाई से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, HPRCA ने जारी किया शेड्यूल

हमीरपुर, 1 जुलाई: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जेबीटी (JBT) भर्ती, पोस्ट कोड-25004 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होगी।

 

उन्होंने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर सूचना भेजी जाएगी। आयोग की ओर से अलग से कोई कॉल लेटर या बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, उनकी दो-दो सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई कॉपी तथा वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) अनिवार्य रूप से लाना होगा।

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार तय समय और तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!