बीबीएन 1 जुलाई कविता शांति गौतम
बुधवार को बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने कार्रवाई करते हुए लेमनट्री होटल बद्दी के समीप, एक कबाड़ की दुकान के पास बिना नंबरी ब्लैक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को काबू किया।
दोनों युवकों की तलाशी ली गई, तो उनके पिट्ठू बैग से 2.054 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विशाल कुमार पुत्र विजेन्द्र सिंह, निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश तथा चमन कुमार पुत्र तीर्थ सिंह, निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। डी एस पी योगराज चंदेल ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध कारवाई करते हुए पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
