हमीरपुर। भाजपा के हमीरपुर कार्यालय में शनिवार को भाजपा मंडल शहरी एवं ग्रामीण के पदाधिकारियों, ग्राम केंद्र अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन की आगामी योजनाओं को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही आठ और नौ जुलाई को बड़सर में आयोजित होने वाले पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण शिविर में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
