चंबा के भरमौर में चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत 4 घायल*

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में एक भयानक हादसा सामने आया है। पठानकोट-चम्बा-भरमौर मार्ग पर गहरा के पास एक चलती निजी बस पर पहाड़ी से भारी चट्टान गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा लाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय साहिल निवासी गोली के रूप में हुई है। वहीं, घायल हुए चार लोगों में गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो और बिंता शामिल हैं। इन सभी का चम्बा मेडिकल कॉलेज में गहन उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह एक निजी बस थी जो बनीखेत से बुकिंग पर सवारियों को लेकर भरमौर किसी समारोह में गई हुई थी। समारोह खत्म होने के बाद जब बस वापस लौट रही थी, तभी गहरा के पास पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान टूटकर सीधे बस पर आ गिरी। चट्टान गिरने से बस में बैठे युवक साहिल की जान चली गई और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रविवार का दिन होने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी कम थी। ऐसे में घटनास्थल पर तुरंत पर्याप्त मदद नहीं मिल पाई, जिसके चलते घायलों को उपचार के लिए चम्बा लाने में काफी समय लग गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!