बीबीएन 5 जुलाई कविता शांति गौतम
रविवार को पुलिस थाना बरोटीवाला क्षेत्र के अंतर्गत सिक्का होटल चौक के समीप एक सड़क दुर्घटना के संबंध में पुलिस थाना बरोटीवाला में मामला पंजीकृत किया गया है। शिकायतकर्ता राजेश कुमार पुत्र राम अयोध्या कुमार, निवासी बिहार ऑरो स्पिनिंग मिल कॉलोनी, बद्दी ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर अपने पुत्र विनायक उर्फ नमन तथा नैतिक के साथ हरिपुर बाबा से वापस लौट रहा था। जब वे सिक्का होटल चौक के समीप पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक नंबर एनएल-01क्यू-5151 के चालक कमलेश कुमार पुत्र बिल्लू लाल, निवासी गांव खंडसर, डाकघर खंडसरउत्तर प्रदेश ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीनों मोटरसाइकिल स्वार सड़क पर गिर गए। हादसे में विनायक उर्फ नमन के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। एस पी विनोद धीमान ने बताया कि शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध पुलिस थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दुर्घटना के संबंध में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।