दिल्ली-पंजाब में पकड़े छह आतंकी, पेट्रोल बम और पिस्तौल बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सैल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित कुख्यात शहजाद भट्टी नेटवर्क के दो अलग-अलग मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए हैं। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी साझा की।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी दो बेहद खतरनाक और अलग-अलग नेटवर्क के माध्यम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। पहले मॉड्यूल का सीधा संबंध आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से संबंधित था, जो किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था, जबकि दूसरा मॉड्यूल पूरी तरह से अवैध हथियारों की तस्करी (आम्र्स स्मगलिंग) में लिप्त था, जो अपराधियों और गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करता था

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!