HPRCA: मेडिकल लैब टेक्नीशियन, OTA और रेडियोग्राफर के पदों में वृद्धि, 25 जुलाई तक करें अप्लाई*

हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल शिक्षा विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक राहत भरी खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि विभागों की ओर से विभिन्न श्रेणियों में कई और पदों को भरने की डिमांड प्राप्त हुई है। इस नई डिमांड के बाद आयोग ने मेडिकल लैब टैक्नीशियन ग्रेड-2, ऑप्रेशन थिएटर असिस्टैंट और रेडियोग्राफर के पदों की संख्या में इजाफा कर दिया है। इन पदों के लिए पात्र नए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का एक और अवसर प्रदान करने के लिए आयोग का पोर्टल दोबारा खोला जा रहा है। यह पोर्टल 11 जुलाई सुबह 10 बजे से लेकर 25 जुलाई रात 11ः59 बजे तक खुला रहेगा।

डॉ. विक्रम महाजन ने बढ़ाई गई रिक्तियों का विस्तृत ब्यौरा देते हुए बताया कि मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (पोस्ट कोड-26012) के लिए पहले 10 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब इनमें 15 और पद जोड़ दिए गए हैं। इसी तरह, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (पोस्ट कोड-26008) के लिए पहले 176 पदों पर आवेदन मांगे गए थे, जिनमें अब 60 नए पदों की वृद्धि की गई है। वहीं, रेडियोग्राफर (पोस्ट कोड-26009) के लिए पहले 28 पदों के तहत आवेदन मांगे गए थे, और अब इसमें 30 और पद शामिल किए गए हैं। इस प्रकार इन तीनों श्रेणियों में कुल 105 नए पदों का इजाफा किया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!