तिरुपति में एक दिन में 97 करोड़ दान, नई डोनर पॉलिसी लागू होने से पहले भक्तों ने खोला आस्था का खजाना

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। तिरुमला स्थित विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में नई डोनर पॉलिसी लागू होने से ठीक पहले दान देने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को दर्शन सुविधाओं में बदलाव की घोषणा के बाद दुनिया भर के 2,460 श्रद्धालुओं ने करीब 97 करोड़ रुपए का दान देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड ने मंगलवार देर रात से दानदाताओं को मिलने वाली कुछ विशेष दर्शन सुविधाओं में बदलाव लागू करने की घोषणा की थी। इसके बाद श्रद्धालुओं में मौजूदा सुविधाओं को बनाए रखने के लिए समय सीमा से पहले दान करने की होड़ मच गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि जो भक्त निर्धारित समय सीमा से पहले अपना दान पूरा कर देंगे, उन्हें पहले की तरह विशेष सुविधाएं मिलती रहेंगी। टीटीडी के अध्यक्ष बीआर नायडू ने बताया कि ट्रस्ट ने एक ही दिन में दान की कुल राशि और दानदाताओं की संख्या, दोनों मामलों में नया रिकॉर्ड बनाया है

2460 श्रद्धालुओं ने किया दान, दो ने दिए एक करोड़

रिपोट्र्स के मुताबिक, मंगलवार को कुल 2,460 श्रद्धालुओं ने मंदिर को दान दिया। इनमें 1,212 लोगों ने 1 लाख से 10 लाख रुपए के बीच दान दिया, जबकि 1,246 श्रद्धालुओं ने 10 लाख से 25 लाख रुपए तक का दान किया। इसके अलावा दो भक्तों ने एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि अर्पित की।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!