हमीरपुर ब्लॉक से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त, जताया आभार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर ब्लॉक से सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

 

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार तथा महासचिव (संगठन) विनोद ज़िंटा का उन पर विश्वास जताने और यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!