18 महीने से मौत से लड़ रहे सिद्धू कुमार, इलाज के लिए हर सप्ताह चाहिए 8 हजार रुपये

बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत जमली के नोहान गांव निवासी 42 वर्षीय सिद्धू कुमार पिछले करीब 18 महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी दोनों किडनियां पूरी तरह खराब हो चुकी हैं और उनका उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। नियमित डायलिसिस, दवाइयों और अस्पताल आने-जाने पर हर सप्ताह 8 हजार रुपये से अधिक खर्च हो रहा है, जिससे गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है।

सिद्धू कुमार परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, लेकिन बीमारी ने उनसे रोजगार भी छीन लिया। इलाज में वर्षों की जमा-पूंजी समाप्त हो चुकी है। अब परिवार के सामने पति की जिंदगी बचाने के साथ-साथ दो बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।

पत्नी नवीता देवी ने समाज के दानी सज्जनों, सामाजिक संस्थाओं और सक्षम लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि अब इलाज का खर्च उठाना उनके बस से बाहर हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की छोटी-सी आर्थिक सहायता भी सिद्धू कुमार के इलाज को जारी रखने और उनके परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकती है।

सहायता के लिए बैंक विवरण

बैंक: पंजाब नेशनल बैंक, महारल शाखा

खाता संख्या: 2112000101103301

आईएफएससी कोड: PUNB0021210

संपर्क: 98167-97643

परिवार ने अब तक सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिला हर सहयोग उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि जीवन की नई उम्मीद है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!