13 अगस्त को हमीरपुर में 35 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, विकास परियोजनाओं के करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 12 से 15 अगस्त तक हमीरपुर और बिलासपुर जिलों का दौरा कार्यक्रम जारी हो गया है। चार दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

 

मुख्यमंत्री 13 अगस्त को हमीरपुर पहुंचेंगे, जहां वह 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा वह जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

 

वहीं, 14 अगस्त को घुमारवीं में राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके बाद 15 अगस्त को बड़सर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मुख्यमंत्री अध्यक्षता करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चार दिनों के कार्यक्रम के दौरान दोनों जिलों को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की उम्मीद है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!