तकनीकी विविः स्पॉट काउंसलिंग में बी फार्मेसी की 130 सीटें आवंटित

तकनीकी विविः स्पॉट काउंसलिंग में बी फार्मेसी की 130 सीटें आवंटित

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बी फार्मेसी (डायरेक्ट एंट्री) में खाली सीटों को भरने के लिए मंगलवार को स्पॉट काउंसलिंग हुई। स्पॉट काउंसलिंग में जमा दो की मेरिट के आधार पर 130 अभ्यर्थियों को बी फार्मेसी की सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई है, उन्हें 14 अगस्त सायं पांच बजे तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, तकनीकी विवि परिसर में स्नातक की मेरिट के आधार पर एमसीए की 16 और एमबीए की 21 सीटें भरी गई। इसके साथ ही तकनीकी विवि परिसर में एमबीए और एमसीए विभाग की सभी सीटें भर गई है।

बीटेक में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग आज

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग होगी। बीटेक की काउंसलिंग भी जमा दो की मेरिट के आधार पर होगी। वहीं, बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में ईडब्ल्यूएस और टीएफडब्ल्यू श्रेणी वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 13 अगस्त को प्रस्तावित है। बीएससी एचएमसीटी की स्पॉट काउंसलिंग 12 अगस्त को संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी, जहां पर उपरोक्त कोर्स चलता है। स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित डिटेल अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं, जिसमें संबंधित कोर्स में पात्रता के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!