मार्केटिंग सफलता एवं स्थायित्व, वित्तीय प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मार्केटिंग सफलता एवं स्थायित्व, वित्तीय प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

उद्योग विभाग द्वारा आज चैलचौक में मार्केटिंग सफलता एवं स्थायित्ववित्तीय प्रबंधन तथा जेम (GeM) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में औद्योगिक इकाइयोंसूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) एवं स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 56 लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला उद्योग केंद्रमंडी की ओर से प्रबंधक गगन प्रदीप शर्मा तथा कृषि विभाग से गगन दीप और पूजा उपस्थित रहे।

कार्यशाला में राजसी शर्मा और मनोहर ने प्रतिभागियों को मार्केटिंगवित्तीय प्रबंधनव्यवसाय की स्थिरता के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अन्य सत्र में जेम विशेषज्ञ ईशांत डोगरा और संजय शर्मा ने जेम पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनबोर्डिंगबोली प्रक्रियाअनुपालन आवश्यकताएंएमएसएमई अनुकूल प्रावधानभुगतान तंत्र और सरकारी प्लेटफॉर्मों के माध्यम से उपलब्ध खरीद अवसरों की विस्तृत जानकारी दी।

उद्योग विभाग की ओर से जेम विशेषज्ञों द्वारा मौके पर  उद्यमियों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाया गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!