परेड की रिहर्सल में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड्स, हरियाणा पुलिस और विभिन्न स्कूलों की टुकड़ियों ने लिया भाग

बड़सर 13 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किए जाने वाले राज्य स्तरीय समारोह के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां जोरों पर हैं। वीरवार को स्कूल के मैदान में दिन भर कई अधिकारी और कर्मचारी जहां सभी आवश्यक प्रबंधों में जुटे रहे, वहीं परेड के प्रतिभागियों ने भी रिहर्सल करके खूब पसीना बहाया।

स्वतंत्रता दिवस की परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी इंडियन रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह और हमीरपुर जिला एवं ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियों के अलावा महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स, हरियाणा पुलिस और क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों एवं कालेजों की टुकड़ियां भी भाग ले रही हैं।

इस दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस के आईजी संतोष पटियाल परेड की रिहर्सल का निरीक्षण किया। जबकि, हमीरपुर की उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ आयोजन स्थल पर किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, चतुर्थ आईआर बटालियन जंगलबैरी के एसपी अरविंद चौधरी, एसी टू डीसी संजीत सिंह, एएसपी लालमन शर्मा, एसडीएम स्वाति डोगरा और कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!