जाहू अस्पताल को 9.54 करोड़ की सौगात, 100 बेड की राह हुई आसान

जाहू। जाहू और आसपास के क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर है। पीएचसी जाहू में नए इमरजेंसी वार्ड और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर के निर्माण के लिए 9.54 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य के लिए 72.98 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

 

इस महत्वपूर्ण मंजूरी के लिए क्षेत्रवासियों ने भोरंज के विधायक सुरेश कुमार का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि यह कदम जाहू अस्पताल को भविष्य में 100-बेड की सुविधाओं से लैस आधुनिक चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम साबित होगा।

 

क्षेत्रवासियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व और विधायक सुरेश कुमार के प्रयासों से जाहू क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। इमरजेंसी वार्ड और ऑपरेशन थिएटर बनने से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

 

लोगों ने उम्मीद जताई कि अस्पताल के विस्तार से न केवल जाहू बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की स्वास्थ्य सेवाओं में भी बड़ा सुधार आएगा। 9.54 करोड़ की स्वीकृति को क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा र हा है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!