BDC चुनाव में देरी पर भाजपा मुखर, जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर। BDC चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा जिला हमीरपुर ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं ने मंगलवार को जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर चुनाव प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की।

 

भाजपा ने कहा कि BDC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में अनावश्यक देरी से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि चुनाव प्रक्रिया में आ रही सभी अड़चनों को तत्काल दूर कर चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के चुनाव जल्द करवाए जाएं।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में निर्वाचित प्रतिनिधियों को लंबे समय तक पदाधिकारियों के चुनाव का इंतजार करवाना उचित नहीं है। पार्टी ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र चुनाव करवाने की मांग दोहराई।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!