टॉनी देवी मंदिर में तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का समापन, योग-ध्यान से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

टॉनी देवी मंदिर में तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का समापन, योग-ध्यान से स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

 बमसन तहसील के टॉनी देवी मंदिर में आज आर्ट ऑफ़ लिविंग के तीन दिवसीय नवचेतना शिविर का समापन हुआ जिसमें दो दर्जन प्रतिभागीयों ने योग, प्राणायाम, ध्यान का प्रशिक्षण लिया | आर्ट ऑफ़ लिविंग के बंगलौर केंद्र से प्रशिक्षित निर्मला ठाकुर और ज्योति शर्मा ने इस शिविर का निशुल्क आयोजन करके लोगों को योग, ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ,शांत व तीक्षण रखने की विभिन्न विधियों से अवगत करवाया | तीन दिवसीय शिविर में जीवन को सुगम और दिव्य तरीके से जीने की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास करवाया गया ताकि दुनिया भर में दिव्य समाज का निर्माण हो सके |

शिविर में रमेश, राकेश, हारनाम, सीता राम आदि  प्रशिक्षुओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए समाज और मानवता के लिए दिए जा रहे इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर और शिक्षिका का आभार व्यक्त किया | ये जानकारी जिला सह प्रभारी जोगिंदर ठाकुर ने लिखित व्यान जारी कर दी
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!