ई-केवाईसी में एचपीएससीएससी की मंडी क्षेत्र की दो एलपीजी एजेंसियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि “माई कस्टमर, माई रिस्पांसिबिलिटी” अभियान के अंतर्गत बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (ई -केवाईसी) में निगम की करसोग एलपीजी एजेंसी ने पूरे प्रदेश में प्रथम, जबकि सरकाघाट एलपीजी एजेंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि 27 जुलाई, 2026 से 26 अगस्त, 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान हासिल की गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक, मंडी, संजीव वर्मा ने दोनों एजेंसियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंतर मेहनत तथा उपभोक्ताओं के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी एलपीजी एजेंसी इन-चार्ज एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इसी समर्पण एवं सकारात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को भविष्य में और अधिक उपलब्धियों की ओर ले जाएं।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए करसोग एवं सरकाघाट एलपीजी एजेंसियों के प्रभारी तथा पूरी टीम को बधाई भी दी गई। उनकी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं टीम भावना ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का गौरव बढ़ाया है। दोनों एजेंसियों का प्रदर्शन निगम की अन्य एलपीजी एजेंसियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने एलपीजी उपभोक्ताओं से भी अपील की कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (ई केवाईसी) नहीं करवाया है, वे अपनी संबंधित हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम एलपीजी एजेंसी में शीघ्र ई-केवाईसी करवाएं और अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और बेहतर सेवा हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की प्राथमिकता है।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!